“पिघलती आयतें”

bc738694c3c7be6eea3dc034cf40736a

चाँदनी रात के तले
मेरे जिस्म के पन्नों पर

जब तुम्हारी उंगलियाँ
आयतें लिखती हैं

मेरे जिस्म पर छपी हर तिल
तुम्हारे लब्ज़ों की, बन जाती है चँद्रबिंदू

तुम्हारी भावनाओं की स्याही
टकराती है मेरे दिल की धड़कनो से

लब्ज़ बहते हैं फिर बेबाक
मेरे जिस्म के हर उतार हर चढ़ाव पर

लेकिन तुम्हारी नज़रों की हरारत
हर लब्ज़ को पिघला देती है

और फिर तुम्हारे लब
उन पिघलती हुई आयतों को पी जाते हैं

तुम्हारी गज़ल बन जाती हूँ मैं
कहती हूँ धीरे से तुम्हारे कानों में
बहुत करीब आ कर….

“फिर से लिखो न मुझ पर तुम….
एक कोरा कागज़ हूँ मैं, देखो न……तुम्हारा….”

~ विभावरी

A Half Remembered Song

fb_img_1558012562792

Some forgotten memories, a half remembered song, a bit of faded red, a bit of faded green, a whiff of some forgotten perfume, the sensation of a forgotten touch, the intensity of a lingering gaze, the scent of an old book,…….yet another beautiful moment in time, when memories sing a sweet lullaby to you…

My Serene Stream

612dc63339e3977e4b3c6069cdb2295c

In the depths of your soul, this Pisces fish wants to dive in
Your eyes touch me & haunt me deep within

I am your fish and you are my ocean
I am your mermaid and you are my perfect notion

You are my reason to smile
Across the thousand miles

You are my elusive dream
You are my serene stream

Come let’s explore my sweet dove
The truth of our mysterious oceanic love!

~ Vibhavari

“ज़िद्द”

उन्हें भी ज़िद्द ना पास आने की

हमें भी ज़िद्द दूर दूर जाने की

इस ‘अपनी’ ज़िद्द के आगे

तुम भी हारे

मैं भी हारी

 

वक़्त चला

कहके अलविदा

फिर वो ना आया

तुमने बुलाया

मैंने भी बुलाया

 

चांदनी रूठी है कबसे

वो ज़रा न मानी

तुमने मनाया

मैंने भी मनाया

 

तारे सिसकते हैं कबसे

वो ना मुस्कुराये फिर से

तुमने हँसाया

मैंने गुदगुदाया

 

फ़ोन अब भी बजता है

पर सुर में नही

तुमने ना उठाया

मैंने भी ना उठाया

 

खामोशियाँ कुछ तो कहती हैं

अनसुनी तुम भी करते हो

और मैं भी सुनती नही

 

आँखें भर तो आती हैं

पर अश्क़ तुम छलकाते नही

मैं भी बस मुस्कुरा देती हूँ

 

रातें बहुत लम्बी और ठण्डी हो चली हैं

पर तुम काँपते नही

मैं भी ठिठुरती नही

 

मौसम रंग बदलते हैं

पतझड़, सर्दियाँ, सावन और गर्मियाँ

पर तुम ना बदले

और मैं भी ना बदली

 

पर एक गाना तुम भी गुनगुनाते हो

और मैं भी

तुम सुबह,

मैं दोपहर को

तुम शाम,

मैं रात को

 

तेरे बिना ज़िन्दगी से कोई, शिक़वा, तो नही

शिक़वा नही, शिक़वा नही, शिक़वा नही

तेरे बिना ज़िन्दगी भी लेकिन, ज़िन्दगी, तो नही

ज़िन्दगी नही, ज़िन्दगी नही, ज़िन्दगी नही……

– विभावरी

Love Unedited

668710af715ee34130943e1e72f96fda

You might be fortunate enough to come across someone with whom you feel a sense of freedom, freedom to be just yourself. You can remain silent for hours together and yet feel no need to talk. Words are not needed anymore, you somehow feel complete with the person. You know in your heart, mind and soul that you have a friend, a soul mate, your life partner. You have a taste of happiness and contentment.

You wish to spend the rest of your life with your soul mate. You look forward to spending your time together. Laying in bed for hours talking about anything and everything under the sun. You don’t edit, you don’t stop and think, you flow like a river, without any hindrances. You feel like a child, running through the green meadows, trying to catch the rays of the sun, with eyes half closed…

Love & happiness always

स्पर्श

कहां से तुम शुरू, कहां पे मैं ख़तम
खो के तुम में, न रहा कोई ग़म
कस कर मैंने तुम्हे यूं था पकड़ा
जैसे जाते हुए लम्हे को मुठी में जोरो से था जकड़ा
तुमने जिस तरह मेरे हाथ थे थामे
लुटा दूं मेरी ज़िन्दगी की सैकड़ों सुबह और शामें…..❤